Xiaomi MIX Flip 2 की लांच डेट कन्फर्म, जानें मिलेगा Leica पावर्ड डुअल रियर कैमरा

Xiaomi MIX Flip 2: अगर आप भी Xiaomi स्‍मार्टफोन के फेन्स है तो यह खबर आपके लिए गुड न्यूज़ साबित होने वाली है। दअरसल, Xiaomi ने कन्फर्म किया कि वे 26 जून 2025 को चीन में आयोजित होने वाले बहुत बड़े इवेंट में अपना फ्लिप स्मार्टफोन Xiaomi MIX Flip 2 को पेश करेगी। 

इस अपकमिंग डिवाइस में Leica कैमरा सिस्टम देने का दावा किया है, जो इस फ्लिप फ़ोन को काफी प्रीमियम बनाएगा। हालाँकि, इसके फीचर्स और कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, तो चलिए इसके बारे में जानते है। 

Xiaomi MIX Flip 2 कब होगा लांच

Xiaomi का अपकमिंग फ्लिप फ़ोन Xiaomi MIX Flip 2 को गलोबल मार्केट चीन में 26 जून 2025 को Xiaomi के एक इवेंट में लांच किया जायेगा। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन, उम्मीद है कि इस डिवाइस को साल के आखिरी तक में इंडियन मार्केट में पेश किया जा सकता है। वैसे तो इसके फीचर्स और कीमत के बारे में अभी तक कोई ऑफिशल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, इस डिवाइस को Blue, Purple, Gold और Black जैसे कलर्स ऑप्शन के साथ मार्केट में उतार सकता है।

ये भी पढ़े ! Nxtquantum AI+ भारत में जल्द करेगा एंट्री, मिल सकते है ये प्रीमियम फीचर्स 

Xiaomi MIX Flip 2 में क्या होगा नया 

संभावित तौर पर Xiaomi के इस डिवाइस में लैटेट्स Snapdragon 8 फ्लैगशिप प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो फ़ास्ट प्रोसेसिंग स्पीड और बेहतर ओवरऑल एफिशिएंसी के साथ एंट्री करेगा। यह फ्लिप फ़ोन HyperOS अपडेट के साथ आ सकता है, जो यूजर को समय-समय पर अपडेट और नए फीचर्स से प्रचलित करा सकता है। 

लीक हुए टीजर के मुताबिक, इसमें 6.85-इंच का LTPO OLED इनर डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगा। इसके बैक साइड में 4.01-इंच का 1.5K फ्लेक्सिबल AMOLED पैनल वाली डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

Xiaomi MIX Flip 2 Camera Features
Vivo X200 FE Price: लांच से पहले लीक हुआ वीवो के इस फ्लैगशिप फ़ोन की कीमत, जानें डिटेल

Xiaomi MIX Flip 2 में मिलेगा Leica-पावर्ड का सपोर्ट 

दरअसल, इस डिवाइस में एडवांस लेवल का इमेजिंग फ्रंट दिया जा सकता है, जो Leica पावर्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप से लेंस रहेगा। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर 1/1.5-इंच सेंसर और 50MP का 1/2.76-इंच अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलने की संभावना है, जो फोटोग्राफी लवर के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होगा। 

ये भी पढ़े ! MyOS 15.0 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ गलोबल मार्केट में लांच हुआ Nubia Pad Pro, जानें फीचर्स 


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।