Geekbench पर स्पॉट हुआ Xiaomi Pad 8, भारत में जल्द होगी इसकी लॉन्चिंग 

टेक कंपनी Xiaomi बहुत जल्द अपना नया टेबलेट Xiaomi Pad 8 क चीन में लॉन्च लांच कर सकती है। कंपनी ने गुरुवार को ही Weibo पर आगामी टैबलेट्स का पहला आधिकारिक टीजर जारी किया, जिसमें उनके डिजाइन और कुछ संभावित फीचर्स के बारे में खुलासा किया है। हालाँकि, कंपनी ने अभी तक इसके लांच डेट का ऐलान नहीं किया है। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट का मानना है कि अक्टूबर से पहले इस डिवाइस को पेश कर दिया जायेगा। लीक फीचर्स की बात करें तो इस डिवाइस में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 12GB RAM का सपोर्ट मिल सकता है, तो आइये इसके बारे में जानते है।

Xiaomi Pad 8 Listed on Geekbench
Xiaomi Pad 8 Listed on Geekbench

Xiaomi Pad 8 आया Geekbench पर नज़र

अभी है ही में Xiaomi Pad 8 को Geekbench पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि, इस डिवाइस में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो गेमर्स के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। 

इसके साथ ही टैबलेट में Adreno 825 GPU होगा, जो ग्राफिक्स के मामले में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। इसका सीधा मतलब है कि Xiaomi Pad 8 गेमिंग और मल्टीमीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए एक जबरदस्त डिवाइस बनने जा रहा है।

भारत में जल्द करेगी एंट्री

आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि Xiaomi Pad 8 का एक और वेरिएंट भारत में लांच होगा। दरअसल, इस डिवाइस को Geekbench पर मॉडल नंबर 25097RP43 के साथ देखा गया है। इससे पहले, इस टेबलेट को BIS (Bureau of Indian Standards) वेबसाइट पर पहले ही लिस्ट किया जा चुका है। BIS सर्टिफिकेशन का मतलब होता है कि कंपनी भारत में डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चुकी है। इससे साफ है कि भारतीय यूज़र्स को भी यह नया हाई-एंड टैबलेट बहुत जल्द मिलने वाला है।

Xiaomi Pad 8 के लीक स्पेसिफिकेशन्स

लीक खबरों की मानें तो इस डिवाइस में लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। इसमें डाटा स्टोर करने के लिए 8GB RAM और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। डिस्प्ले की बात करें तो इस डिवाइस में 12.1 इंच का 144Hz डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेज्युलेशन 2136×3200 पिक्सल होगा। 

इसमें 9950mAh की दमदार बैटरी दिया जा सकता है, जो 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए इस डिवाइस में 50MP रियर और 12MP फ्रंट लेंस दिया जा सकता है। यह टैबलेट Android 16 पर आधारित है, जो आधुनिक फीचर्स और सिक्योरिटी को सपोर्ट करेगा

Xiaomi Pad 8 Launch Date
Xiaomi Pad 8 Launch Date

कब होगा लांच?

हालांकि Xiaomi ने अभी तक Xiaomi Pad 8 के लांच डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसे ग्लोबल मार्केट में अगले कुछ हफ्तों में पेश किया जा सकता है। ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के बाद ही भारत में इस डिवाइस को पेश किया जायेगा।

ये भी पढ़े !

ROG Phone 9 Series जल्द करेगी एंट्री, गेमर्स को मिलेगा 144FPS तक का सपोर्ट

12GB RAM और 6000mAh बैटरी के साथ Redmi 15R 5G लांच, जानें कीमत

Oppo K13s हुआ लांच, जानें फीचर्स और कीमत


Vishal Kumar

Vishal Kumar एक अनुभवी टेक लेखक और स्मार्टफोन एक्सपर्ट हैं, जिन्हें मोबाइल, स्मार्ट गैजेट्स, टेक्नोलॉजी, AI-सक्षम डिवाइसेज और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की गहरी समझ है। पिछले 7 वर्षों से Vishal लगातार टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों, रिव्यूज़ और एनालिसिस को एकदम आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं। Vishal का मानना है कि तकनीक को केवल एक्सपर्ट्स की चीज़ न मानकर, आम यूजर की जरूरत के मुताबिक समझना और समझाना चाहिए। यही कारण है कि वे अपने लेखों में केवल स्पेसिफिकेशन या फीचर्स नहीं, बल्कि यूज़र एक्सपीरियंस, वैल्यू फॉर मनी और लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस पर ज़ोर देते हैं।