Xiaomi Pad 8 Vs Pad 8 Pro: Xiaomi ने हाल ही में चीन में Pad 8 और Pad 8 Pro टैबलेट्स लॉन्च कर दिए हैं, जिन्हें उन्होंने अपने नए Xiaomi 17 स्मार्टफोन सीरीज़ के साथ पेश किया। इस टैबलेट को Xiaomi के पॉवर-यूज़र, क्रिएटिव और प्रोफेशनल यूजर के लिए तैयार किया गया है। इन दोनों डिवाइस में लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम, 9200mAH की दमदार बैटरी, HyperOS 3 और क्वाड स्पीकर्स जैसे कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल जाते है।

डिस्प्ले एवं डिज़ाइन
दोनों टैबलेट्स में 11.2-इंच LCD डिस्प्ले मिल जाता है, जिसका रेज़ॉल्यूशन 3200×2136 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। दोनों ही डिवाइस में 800 nits तक की पीक ब्राइटनेस का भी सपोर्ट मिल जाता है। Pad 8 Pro में “Matte / Soft-Light Edition” दिया है, जो आँख के रिफ्लेक्शन को करीब 70% तक कम करता है।
प्रोसेसर और पर्फोमन्स
Pad 8 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, जो हाई-एंड टास्क्स, मल्टीटास्किंग और भारी ऐप्स चलाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वही, Pad 8 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट का उपयोग किया गया है, जो मिड-सेगमेंट परफ़ॉर्मेंस के लिए उपयुक्त है। दोनो टैबलेट्स HyperOS 3 का सपोर्ट मिल जाता है, जो Android 16 पर बेस्ड है।
मिलेगा शानदार कैमरा सेटअप
Pad 8 Pro में 50MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिए गए हैं। वही, Pad 8 में 13MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया हैं। कैमरा के मामलों में Pad 8 Pro अच्छा पर्फ़ोम करता है। दोनों टैबलेट्स में quad speakers और quad microphones हैं, जिससे वीडियो, मीटिंग व मल्टीमीडिया बेहतर बनाया जा सके।
बैटरी और चार्जिंग फीचर्स
दोनों टैबलेट्स में 9,200mAh की बैटरी दी गई है। लेकिन, दोनों का चार्जिंग फीचर्स अलग-अलग है। Pad 8 Pro में 67W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। वही, Pad 8 में 45W फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर्स मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि Pad 8 Pro करीब 10.5 घंटे वीडियो प्लेबैक दे सकता है, जबकि Pad 8 लगभग 9.3 घंटे तक वीडियो चला सकता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स
Xiaomi Pad 8 और Pad 8 Pro में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, IR Blaster और Side-mounted fingerprint स्कैनर का सपोर्ट मिल जाता है।
कौन है ज्यादा वैल्यू फोर मनी?
दोनों ही डिवाइस को चीन में सिंगल स्टोरेज वैरियंट के साथ पेश किया है। Xiaomi Pad 8 Pro की शुरूआती कीमत ¥2799 (₹34,865) और Xiaomi Pad 8 की शुरुआती कीमत ¥2199 (₹27,368) रखा गया है। वही, भारत में इन डिवाइस को कई वैरियंट में पेश करेगा। Pad 8 के 8GB /128GB वैरियंट की कीमत ₹35,000 के आसपास हो सकती है। वही, Pad 8 Pro के 8 /128 वैरियंट की कीमत ₹45,000 बताया जा रहा है।
ये भी पढ़े !
OPPO Pad 5 की लांच डेट हुई कन्फर्म, 12.1 इंच डिस्प्ले और 9510mAh बैटरी के साथ मचाएगा धमाल
7500mAh बैटरी और Dimensity 9400+ प्रोसेसर के साथ Xiaomi Pad Mini लांच, जानें कीमत