Xiaomi Pad Mini भारत में जल्द करेगा एंट्री, मिलेगा 16GB रैम और HyperOS 2 अपडेट का सपोर्ट

Xiaomi Pad Mini: चाइनीज टेक-गैजेट्स कंपनी Xiaomi बहुत जल्द Pad Mini को मार्केट में लांच करेगी। लीक खबरों की मानें तो इस डिवाइस को Redmi K Pad के इंटरनेशनल रीब्रांड वर्जन पर लांच किया जायेगा। कंपनी के तरफ से इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आया है। 

लीक रिपोर्ट से पता चला है कि इस अपकमिंग डिवाइस में 7500mAh तक की दमदार बैटरी, 13MP का शानदार कैमरा और मेटल बिल्ड क्विलटी का सपोर्ट मिल सकता है, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

Xiaomi Pad Mini Specifications
Xiaomi Pad Mini Specifications

HyperOS 2 सॉफ्टवेयर अपडेट से लेस रहेगा ये डिवाइस

Xiaomi ने ऑफिशल रूप से जानकारी दिया है कि, इस टेबलेट में HyperOS 2.0 सॉफ्टवेयर अपडेट का सपोर्ट मिल सकता है, जो (HyperOS 2.1, 2.2) Android 15 पर बेस्ड होगा। इस अपडेट के तहत आपको AI-जनरेटेड वॉलपेपर, डायनामिक लॉक स्क्रीन, नया विजेट-आधारित होमस्क्रीन और 3D एनीमेशन वाला वेदर ऐप का सपोर्ट भी मिलेगा। 

Xiaomi Pad Mini के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 8.8 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रेज्युलेशन 3008×1880 पिक्सल रेजॉल्यूशन और  आस्पेक्ट रेशियो 16:10 हो सकता है। इसके आलावा, इस डिवाइस का हाई रिफ्रेश रेट 165Hz हो सकता है। यह डिस्प्ले व्यूइंग एक्सपीरियंस गेमिंग और वीडियो प्लेबैक जैसे कामो को करने में काफी स्मूदनेस प्रादन करता है।

इसमें गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए Mediatek Dimensity 9400 Plus प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो 3.73GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर CPU प्रदान करेगा। इसके आलावा, इस प्रोसेसर का Immortalis-G925 MC12 GPU काफी शानदार रहने वाला है।

इसमें फोटोग्राफी के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 13MP का मेन सेंसर दिया जा सकता है, जो OV13B सेंसर और PDAF टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। इसके आलावा, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इस डिवाइस में 8MP का OV08D सेंसर मिल सकता है। इसमें 7500mAh की दमदार बैटरी दिए जाने का भी दावा किया गया है।

Xiaomi Pad Mini Launch Date
Xiaomi Pad Mini Launch Date

Xiaomi Pad Mini कब होगा लांच

वैसे तो कंपनी ने Xiaomi Pad Mini की लांच डेट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं किया है। लीक खबरों की मानें तो इस डिवाइस को अगले महीने तक गलोबल समेत भारतीय बाजार में भी लांच किया जा सकता है। इसे लॉन्चिंग के बाद आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध किया जायेगा।

ये भी पढ़े !

भारत में कब शुरू होगी OnePlus Pad 3 की पहली सेल ?, यंहा जाने पूरा डिटेल 

OnePlus Pad Lite का मॉडल नंबर और GPU स्कोर हुआ लीक, जल्द होगी एंट्री


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।