टेक-गैजेट्स कंपनी Lenovo ने IFA 2025 इवेंट में एक साथ दो प्रीमियम टेबलेट को पेश किया है। इसमें Lenovo Yoga Tab और Lenovo Idea Tab Plus शामिल है। दोनों ही डिवाइस रोजमर्रा के कार्यो के लिए परफेक्ट विकल्प साबित होगा। इसके आलावा, इस डिवाइस में 12GB रैम और शानदार डिस्प्ले देखने को मिलेगा, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

Lenovo Yoga Tab के स्पेसिफिकेशन्स
इस टेबलेट में 11.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1600 x 3200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह डिस्प्ले 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। इसमें तगड़े पर्फोमन्स के लिए Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB रैम + 256GB की स्टोरेज से लैस है।
यह प्रोसेसर AI फीचर्स से लैस हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस डिवाइस में स्पीकर दिए गए हैं, जो शानदार साउंड प्रोड्यूस करते हैं। इसमें silicon-carbon बैटरी का इस्तेमाल किया है, जो सिंगल चार्ज पर 12 घंटे का प्लेबैक टाइम देती है।
Lenovo Idea Tab Plus के स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो सिंगल चार्ज पर13 घंटे का बैकअप प्रदान करेगी। इस टैब की थिकनेस 6.29 mm है। यह डिवाइस लूना ग्रे, क्लाउड ग्रे और सेंड रोज जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन के साथ आता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस वाले 4 स्पीकर मिलते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो इस टेबलेट में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया हैं। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस से लेंस है। इसमें गेमिंग के लिए MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। वहीँ, डाटा स्टोर करने के लिए 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

कितनी है कीमत
कंपनी ने Lenovo Yoga Tab को मार्केट में 499 यूरो यानी करीब 51,539 रुपये की शुरूआती कीमत में लांच किया है। वहीँ, Idea Tab Plus को 299 यूरो यानी करीब 30,882 रुपये की कीमत में लिस्ट किया है। इन दोनों डिवाइस को जल्द भारतीय बाजार में भी पेश किया जा सकता है।
ये भी पढ़े !
IFA Berlin 2025 टेक इवेंट में Lenovo और Motorola का दिखेगा जलवा
IPS डिस्प्ले और 7040mAh बैटरी के साथ Lenovo Idea Tab भारत में हुआ लांच, कीमत 20 हज़ार से कम
Lenovo Yoga Tab Plus भारत में हुआ लांच, 10,200mAh बैटरी के साथ मिलेगा ये धांसू फीचर्स