Itel Super 26 Ultra Pre Booking: आईटेल ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Super 26 Ultra को हाल ही में नाइजीरियाई में लांच किया था। लेकिन, आज इस फ़ोन को बांग्लादेश समेत कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में भी लांच कर दिया है।
कंपनी ने लांच के साथ-साथ इसके कीमत और प्री-ऑर्डर से भी पर्दा हटा दिया है। इस फ़ोन को बिक्री के लिए 15 सितंबर से उपलब्ध किया जायेगा। यह स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले, Unisoc T7300 चिपसेट और 8GB RAM के साथ आता है, तो आइए इसके बारे में जानते है।

Itel Super 26 Ultra की प्री-आर्डर कब होगी शुरू
स्मार्टफोन ब्रांड Itel ने जानकारी देते हुए बतया कि, Itel Super 26 Ultra की प्री-ऑर्डर सबसे पहले नाइजीरिया में शुरू किया जायेगा। ग्राहक इस फ़ोन को 15 सितंबर से आर्डर कर सकते है। और इसी दिन सेल भी शुरू हो रही है, जिसमे ग्राहक हज़ारो रूपए तक डिस्काउंट पा सकते है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फ़ोन Beige (बेज), Blue (ब्लू), Gold (गोल्ड) और Gray (ग्रे) जैसे चार प्रीमियम कलर के साथ आता है।
कंपनी ने Itel Super 26 Ultra दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लांच किया है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,900 और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,900 रखा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फ़ोन को बहुत जल्द भारतीय बाज़ार में भी पेश कर सकती है।
Itel Super 26 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
यह स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन लैंग्वेज के साथ आता है। इसमें बड़ा और हाई-रेज़ोल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो मल्टीमीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होगा। इसके अलावा, फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें डाटा स्टोर करने के लिए 8GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक मैक्रो लेंस दिया गया है। बैक कैमरा से 1440p @ 30fps QHD वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है। इसमें Unisoc T7300 चिपसेट दिया गया है, जो 2.2 GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है।

पावर बैकअप के लिए इस फ़ोन में 6000mAh की बैटरी दिया गया है। वहीँ, चार्जिंग के लिए 18W का सपोर्ट मिल जाता है। कनेक्टिविटी के मामले में यह फोन भी अच्छा है। इसमें 4G सपोर्ट, Bluetooth, WiFi, NFC और USB Type-C v2.0 पोर्ट मिलता है। यह फोन Android v15 पर चलता है, जो यूजर को स्मूदनेस प्रदान करेगा है।
ये भी पढ़े !
Anti-reflective कोटिंग और 7000mAh बैटरी के साथ धूम मचाने आ रहा iQOO 15, जानें पूरी डिटेल्स
Oppo Pad 5 की जल्द होगी एंट्री, 10,300mAh बैटरी के साथ मिलेगा ये धांसू फीचर्स