वनप्लस ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि उसका नया सॉफ्टवेयर अपडेट OxygenOS 16, जो Android 16 पर आधारित होगा, 16 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। यह अपडेट OnePlus यूज़र्स को बेहतर परफॉर्मेंस, और सुरक्षा फीचर्स प्रदान करेगा।
कंपनी के अनुसार, यह अपडेट कई प्रमुख डिवाइसेज़ पर उपलब्ध होगा, जिनमें OnePlus 11, 11R, 12, 12R, 13, 13R और 13S शामिल हैं। इसके अलावा Nord 3, Nord 4, Nord CE 4, Nord CE 4 Lite, और आने वाली Nord 5 सीरीज़ को भी यह अपडेट मिलेगा। साथ ही OnePlus Open, OnePlus Pad 2 और Pad 3 को भी OxygenOS 16 का अनुभव मिलेगा, तो आइये इसके बारे में जानते है।

OxygenOS 16 अपडेट किन-किन OnePlus डिवाइसों में मिलेगा?
OxygenOS 16 अपडेट OnePlus के कई डिवाइसों में मिलेगा, जोकि कुछ इस प्रकार है।
फ्लैगशिप सीरीज़
- OnePlus 11
- OnePlus 11R
- OnePlus 12
- OnePlus 12R
- OnePlus 13
- OnePlus 13R
- OnePlus 13S
Nord सीरीज़ (मिड-रेंज डिवाइस)
- OnePlus Nord 3
- OnePlus Nord 4
- OnePlus Nord CE 4
- OnePlus Nord CE 4 Lite
- OnePlus Nord 5
- OnePlus Nord CE 5
- OnePlus Open (Foldable फोन)
- OnePlus Pad 2
- OnePlus Pad 3
OxygenOS 16 में क्या मिलेगा नया?
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है कि OxygenOS 16 में कुछ AI और कस्टमाइजेशन बेस्ड फीचर्स देखने को मिलेंगे, जो इस प्रकार से है।
- AI-स्मार्ट असिस्टेंट और जनरेटिव AI फीचर्स
- नया Always-On Display डिज़ाइन
- बैटरी और परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन
- बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल और नोटिफिकेशन सिस्टम
- OxygenOS 16 का नया विजुअल लुक और स्मूदर ट्रांज़िशन

OxygenOS 16 कब होगा लांच?
सोशल मीडिया प्लेटफार्म X हैंडल (पूर्व ट्वीटर) और लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, OxygenOS 16 को आधिकारिक तौर पर 16 अक्टूबर 2025 को लांच किया जायेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि, इसी दिन गलोबल बाजार में भी OS अपडेट को रिलीज़ किया जा सकता है।
ये भी पढ़े !
₹10,000 से कम में Honor X5c Plus देगा जबरदस्त फीचर्स, यहाँ जानें पूरी जानकारी
OLED डिस्प्ले और जबरदस्त आई प्रोटेक्शन के साथ धूम मचाने आ रहा Realme GT8 Pro, जानें डिटेल
120W फास्ट चार्जिंग और 6500mAh बैटरी के साथ Honor Magic 8 Pro हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, जानें डिटेल
