Samsung Galaxy F36: साउथ कोरिया की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Samsung अपने लाखों-करोड़ो यूजर के लिए नया स्मार्टफोन लाने का प्लान कर रही है, जिसका नाम Samsung Galaxy F36 होगा। हालाँकि, इस फ़ोन के फीचर्स और लांच डेट के बारे में किसी भी तरह का जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस फ़ोन का BIS लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-E366B/DS के साथ देखा जा चूका है, तो आइये इसके बारे में जानते है।
Samsung Galaxy F36 BIS सर्टिफिकेशन पर हुई लिस्टेड
सैमसंग अपने अपकमिंग फ़ोन Samsung Galaxy F36 को BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्टेड कर दिया है। इससे यही पता चलता है कि, कंपनी इस डिवाइस को बहुत जल्द इंडिया में पेश कर सकता है। इस फ़ोन को मॉडल नंबर SM-E366B/DS के साथ देखा जा चूका है। आपकी जानाकरी के लिए बता दूँ कि ब्रांड ने इस डिवाइस को 6 मई 2025 को इन्हें BIS डेटाबेस में लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy F36 में क्या होगा नया
हालाँकि, कंपनी ने अभी तक इसके फीचर और लांच डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लिस्टिंग के मुताबिक, इस फ़ोन में 1080×2340 रेजॉलूशन पिक्सल वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो यूजर को काफी स्मूदनेस प्रदान करेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Exynos 1380 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो हेवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी शानदार रहने वाला है। मिली हुई जानकारी के मुताबिक, इस फ़ोन में 6GB या 8GB तक रैम और 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
ये भी पढ़े ! Vivo T4 Lite 5G जल्द होगा लांच, मिलेगा Dimensity 6300 चिपसेट के साथ ये धांसू फीचर्स
Category | Specification |
General | Android v15 |
Display | 6.74 inches, 1080 x 2340 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
Camera | 50 MP + 12 MP + 5 MP Triple Rear & 16 MP Front Camera |
Processor | Exynos 1380, Octa Core, 2.4 GHz Processor |
Connectivity | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi, NFC |
Battery | 6500 mAh Battery with 25W Fast Charging |
Storage | 8 GB RAM, 128 GB inbuilt |
Expected Price | ₹19,990 |
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इस फ़ोन में ऐंड्रॉयड 15 पर आधारित Samsung OneUI 7 सॉफ्टवेयर अपडेट दिया जा सकता है। इसके बारे में भी पूरी तरह से खुलासा नहीं किया गया है। इसके कैमरा के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
लेकिन, दावा किया जा रहा है कि इस फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें आपको 50MP का मेन सेंसर मिल सकता है। बाकि के दो सेंसर के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस फ़ोन में LPDDR5 रैम, UFS 3.1 स्टोरेज और इनबिल्ट AI NPU का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़े ! Huawei Pura 80 चीन में मचा रहा तबाही, भारत में भी जल्द होगी इसकी लॉन्चिंग