टेक कंपनी वीवो इस समय अपने नए हैंडसेट Vivo X300 FE पर काम कर रही है, जिसे बहुत जल्द यूरोपीय मार्केट में लांच किया जा सकता है। इस डिवाइस को हाल ही में EEC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर दिखा गया है। इससे पहले इस डिवाइस को IMEI डेटाबेस में भी देखा गया था।
लिस्टिंग से पता चल रहा है कि इस फ्लैगशिप फ़ोन में Dimensity 9400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 3.63 GHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। इसके आलावा, फोटोग्राफी के लिए यह 50MP + 50MP + 32MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया जायेगा, जो फोटोग्राफर्स और रील्स क्रिएटर्स के लिए बेस्ट विकल्प साबित होगा।

EEC सर्टिफिकेशन पर नज़र आया Vivo X300 FE स्मार्टफोन
वीवो के नए फ्लैगशिप फ़ोन Vivo X300 को अभी हाल ही में EEC (Eurasian Economic Commission) सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। इससे साफ हो गया है कि, आने वाले कुछ दिनों में इसके लांच डेट का भी खुलासा कर दिया जायेगा।
इससे पहले इस डिवाइस को IMEI डेटाबेस पर पहले ही लिस्ट किया जा चुका है। वर्तमान समय में इस फोन को मॉडल नंबर V2537 के साथ देखा गया है। जिसे सर्टिफिकेशन नंबर KZ0000011778 के साथ स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से यह साफ है कि Vivo X300 FE यूरोपीय बाजार में जल्द लॉन्च हो सकता है।
Vivo X300 FE के लीक स्पेसिफिकेशन्स
Vivo X300 FE में Dimensity 9400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होने की उम्मीद है, जो 3.63 GHz तक की क्लॉक स्पीड सपोर्ट करता है। यह प्रोसेसर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड एप्लिकेशन के लिए बेहद पावरफुल माना जाता है।इसके साथ ही फोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा होगी।
Vivo X300 FE में कैमरा सेटअप भी काफी दमदार होने की उम्मीद है। इसमें 50MP + 50MP + 32MP ट्रिपल रियर कैमरा होगा, जो लो लाइट फोटोग्राफी और डिटेल्ड शॉट्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करेगा। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा।
इसमें 7000mAh की पावरफुल बैटरी देखने को मिलेगी। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा, जिससे केवल कुछ मिनटों में फोन को फुल चार्ज किया जा सकेगा। इसमें लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे 5G सपोर्ट, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, और GPS मिलने की उम्मीद है।

यूरोप में जल्द होगी इसकी लॉन्चिंग?
EEC सर्टिफिकेशन के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इस डिवाइस को यूरोपियन मार्केट में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन खास तौर पर फैंस और टेक-लवर्स के लिए बनाया गया है, जो हाई-एंड फीचर्स और परफॉरमेंस के साथ एक अफोर्डेबल प्राइस चाहते हैं।
ये भी पढ़े !
27 अक्टूबर को लांच होगा OnePlus 15, मिलेगा OxygenOS 16 और Gemini AI का सपोर्ट
5500mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ अक्टूबर में दस्तक देगा Lava Shark 2, जानें डिटेल
200MP कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ बवाल मचाने आ रहा Honor Magic 8 Series, जानें डिटेल
