Xiaomi 17T: श्यओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन Xiaomi 17T और Pro को कुछ दिन पहले ही IMEI डेटाबेस पर देखा गया है। खबर मिली है की इस डिवाइस को साल 2026 के पहली तिमाही तक पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इन डिवाइस को मॉडल नंबर 2602EPTC0G और 2602EPTC0R के साथ IMEI डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है।
उम्मीद जताई जा रही है कि फोन में Snapdragon 8 Gen 4 या Gen 5 चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले, और Leica-ट्यून कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। इसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम ग्लास-मेटल डिज़ाइन देखने को मिल सकता है।

IMEI डेटाबेस पर नज़र आता Xiaomi 17T और Pro
Xiaomi के Xiaomi 17T और Pro को IMEI डेटाबेस पर देखा गया है। इसका मतलब है कि कंपनी अपने अगले “T-Series” फ्लैगशिप पर पहले से ही काम शुरू कर चुकी है, और यह फोन 2026 की शुरुआत, यानी फरवरी 2026 में लॉन्च हो सकता है।
यह खबर सबसे पहले XiaomiTime नामक वेबसाइट ने साझा की, जिसमें बताया गया कि इस फोन के मॉडल नंबर 2602EPTC0G और 2602EPTC0R हैं। IMEI डेटाबेस में किसी फोन का लिस्ट होना यह दर्शाता है कि वह डिवाइस टेस्टिंग और रजिस्ट्रेशन स्टेज में पहुंच चुका है। यानी, Xiaomi अब इस फोन को बाज़ार में उतारने की तैयारी कर रही है।
Xiaomi 17T और Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन
फिलहाल इसके फीचर्स को स्पस्ट रूप से खुलासा नहीं किया है। लिस्टिंग की मानें तो डिजाइन के मामले में Xiaomi हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करती है। इस बार फोन में मेटल फ्रेम और ग्लास बैक हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि Xiaomi 17T और Pro में Snapdragon 8 Gen 4 या Gen 5 सीरीज़ का प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह Qualcomm का हाई-एंड चिपसेट होगा।
माना जा रहा है कि 17T और Pro में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 1.5K या 2K रेज़ोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, और HDR10+ सपोर्ट मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi 17T Pro में Leica-tuned ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें एक 50MP का मुख्य सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड लेंस, और एक टेलीफोटो या पेरिस्कोप लेंस शामिल हो सकता है।

कब होगा लांच?
अगर IMEI लिस्टिंग का पैटर्न सही साबित होता है, तो Xiaomi 17T Pro की घोषणा जनवरी 2026 के अंत या फरवरी 2026 की शुरुआत में की जा सकती है। फिलहाल कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Xiaomi 17T Pro की कीमत भारत में लगभग ₹55,000 से ₹65,000 के बीच हो सकती है।
ये भी पढ़े !
Oppo Find X9 और X9 Pro की इमेज हुई लीक, जानें क्या होगा इसमें नया
200MP कैमरा और AI Festival Portrait फीचर के साथ धमाल मचाएगा Vivo V60e, जानें डिटेल
गेमर्स के लिए बादशाह बनकर आ रहा iQOO Neo 11 स्मार्टफोन, यहाँ जानिए डिटेल
